लखीसराय नरसंहार कांड का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने किया कोर्ट में सरेंडर!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय। बीते 20 नवंबर को कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में एक ही परिवार के छह लोगों पर हुए अंधाधुंध फायरिंग जिसमें तीन लोगों की मौत मामले काक्स मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने पुलिस दबिश से घबराकर कर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आशीष की गिरफ्तारी के लिए बिहार सहित अन्य राज्यों में छापेमारी में जुटी थी। पुलिस द्वारा आशीष के घर इश्तेहार भी चिपकाया था। जल्दी ही पुलिस उसके घर की कुर्की जब्ती करने वाली थी। जिससे घबराकर आशीष चौधरी आज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस जल्दी ही आशीष को रिमांड पर लेकर मामले का खुलासा करेगी।

बाइट -पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment