मोतिहारी- दबंगो ने महिला को जमकर पीटा फिर घर को जलाकर किया राख!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी में दबंगो की दबंगई का लाइव वीडियो आया सामने

सरकारी जमीन पर वर्षो से निवास कर रही महिला व उसके परिजनों के साथ दबंगो ने पहले तो की जमकर पिटाई फिर उसके घर मे लगा दिया आग

आग से महिला का घर हुआ स्वाहा

रास्ते के विवाद में महिला के साथ हुई मारपीट व आगजनी की घटना

पिटाई व आगजनी का लाइव वीडियो आया सामने

घायल महिला को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती उसके बाद मुजफ्फरपुर किया गया रेफर

पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने संबंधित थाना को गिरफ्तारी का दिया निर्देश
मोतिहारी में दबंगो की दबंगई थमने का नाम नही ले रही है और यहां के दबंग अपनी दबंगई दिखलाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है ।ऐसी ही एक खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है जहाँ दबंगों द्वारा दलितों को पहले तो जमकर मार पिटाई किया गया उसके बाद उसके घर मे आग लगा दी गई । ।जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है ।सबसे पहले आप आगजनी व मारपीट का लाइव वीडियो देखिये फिर हम आपको पूरी कहानी बताते है,,,,

वीडियो महिला के साथ मारपीट व उसके घर मे आगजनी लाइव

हम आपको यहां बता दे कि यह घटना जिले के पकड़ी दयाल थाना छेत्र के डुमरबना गांव है । जहाँ वर्षो से सरकारी जमीन पर झोपड़पट्टी बना कर रह रहे कुछ दलित परिवार को जमीन खाली करने के लिये कुछ दबंगों ने कहा, पर वे लोग जमीन खाली नहीं किये तो उनकी जमकर पिटाई की गई जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बात यही तक नहीं रही बल्कि दबंगों ने तो उस दलित परिवार के आशियाने को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जाँच में जुटी है ।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि डुमरबना गांव के एक सरकारी जमीन पर वर्षो से महिंदर पासवान अपने परिवार के साथ रहते आ रहे हैं । पर अब उस सरकारी जमीन के पीछे कुछ लोग जमीन ख़रीदे है और आगे बसे लोगो को जमीन खाली करने के लिए कहा पर आगे बसे लोग जब जमीन खाली नहीं किया तो रामजन्म राय , दिनेश राय सहित कुछ अन्य लोग पहुचे और दलित परिवार वालो के ऊपर लाठी डंडा बरसाने लगा और जमकर मारपीट हुआ। घटना 17 दिसम्बर के दिन की है। इस घटना में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई । जिन्हें पकड़ी दयाल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ सभी का इलाज चल रहा है । मामले के संबंध में घायल महिला के परिजनों का क्या कुछ कहना है सुनिये ,,,

बाइट :—— महेंद्र पासवान महिला के परिजन

वही घटना कि जानकारी मिलने के बाद पकड़ी दयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगो को चिन्हींत किया गया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है ।

बाइट :—— सुबोध कुमार, डीएसपी पकड़ी दयाल।

Join us on:

Leave a Comment