रिपोर्ट :- प्रमोद कुमार
सीवान जिले में जैसे जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ना शुरू हुआ है। जिला प्रशासन ने भी बेसहारो के लिये तैयारियां कर ली है। नगर परिषद ने सीवान शहर के गोपालगंज मोड़ के समीप गरीबो और बेसहारो के लिये रैन बसेरा की शुरुआत की है। जिसमे ठंड के कारण बेसहारा हुए लोगो को बिछावन,कम्बल और तकिया मिलता है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इस बसेरा में बिजली की रौशनी में आप चैन की नींद जाड़े की रात में बिता सकते है। रैन बसेरा में रात में रिक्शा चालक, मजदूर और गरीब लोगों को निशुल्क रहने की व्यवस्था है। सहारा समय भी बेसहारो से अपील करता है कि वे इस ठंड में इसका उपयोग करे।




