नालंदा- सांसद, विधायक व विधानपार्षद ने किया कर्पूरी चर्चा का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

नालंदा -जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन राजगीर विधानसभा के अंतर्गत पावापुरी स्थित जैन मंदिर में किया गया। कर्पूरी चर्चा का उद्घाटन जदयू सांसद कौशलेंद्र राजगीर विधायक कौशल किशोर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजगीर विधायक कौशल किशोर ने जननायक कर्पूरी के जीवनकाल के संघर्षों एवं उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने ही पिछड़ा समाज के लोगों को आरक्षण देने का काम किया था,जिसके कारण उनकी सरकार भी चली गई थी। आज उन्हीं के नक्शे कदम पर हमारे नेता नीतीश कुमार चलते हुए गरीबों को रोजगार नौकरी देने का काम किया है। लगातार दबे कुचले गरीब परिवारों को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं। एमएलसी रीना यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए कि गिरिराज सिंह के वक्तव्य उत्तेजक होते हैं और उन्हें उनकी प्रसिद्धि के लिए किया जाता है। उन्होंने गिरिराज सिंह के तरीके को आक्रोश उत्पन्न करने के लिए सार्थक नहीं माना और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक समाजवादी नेता के रूप में सत्यापित किया, जो न्याय और विकास के साथ समर्थन करते हैं।

बाइट।कौशल किशोर विधायक
बाइट।रीना यादव एमएलसी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment