बेगूसराय के बखरी में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी नगर परिषद क्षेत्र में प्रशाशन के द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के मुख्य पथ में आशा पोखर चौक से अंबेदकर चौक तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटाया गया।अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव कर रहे थे. अतिक्रमण अभियान में एसडीओपी चंदन कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद वर्मा, मजिस्ट्रेट सह सीओ शिवेंद्र कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष जय कुमार, आरओ राजीव कुमार शामिल थे। प्रशाशन के द्वारा तय समय पर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू हुआ. जिसकी शुरुआत सुबह आठ बजे से कर दी गई .इससे पूर्व दुकानदारों द्वाराजमीन पर किये गये अवैध रूप से कब्जा से अपने अपने सामानों को हटा लिया था.अतिक्रमण अभियान के कारण पूरे दिन मुख्य बाजार में गहमा गहमी का माहौल बना रहा. वही लोगों की भीड़ देखने को उमड़ी रही थी. अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि आशा पोखर स्थित फरकिया बस स्टैंड चौक से अंबेदकर चौक तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकान से बाहर सामान फैलाने वालों से सड़क खाली कराते हुए शेड निकालकर दुकान चलाने वालों को हटाया गया. बाजार के सब्जी मंडी,पुराणी थाना चौक,बैंक आफ इंडिया,सेंट्रल बैंक सहित पूरे मार्केट में सड़क को खाली कराया गया.सड़क पर से ठेला-खोमचा वालों को भी हटाया गया.पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.दोबारा अतिक्रमण करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.दुकानदार अपने सामान को दुकान के अंदर रखकर बेचें.सड़क पर फैलाने पर कार्रवाई होगी. दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि उनकी दुकान के आगे वाहन खड़ी न हो.उन्होंने शहरवासियों से शहर के सौंदर्यीकरण व जाम से निजात के लिए सहयोग करने का आह्वान किया.वही बाजार के कई जगहों पर प्रशासन और दुकानकारो के बीच अतिक्रमण हटाने के लिए नोक झोंक भी हुआ।

Join us on:

Leave a Comment