पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद, पटना में संत पॉल स्कुल के एक और शाखा का शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

संत पॉल इन्टरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूलस एवं रेड कारपेट ग्रुप ऑफ स्कूलस के द्वारा संत पॉल इन्टरनेशनल हाई स्कूल पुलिस कॉलोनी अनीसाबाद, पटना में एक और शाखा का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। समारोह का उद्घाटन सम्राट चौधरी, सदस्य बिहार विधान परिषद एवं अध्यक्ष बिहार प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीतन राम मांझी, भुतपूर्व मुख्य मंत्री, बिहार, सदस्य बिहार विधान सभा तथा संस्थापक अध्यक्ष हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के सांसद, एमएलए, एमएलसी, नगर आयुक्त, महापौर, उपमहापौर, वार्ड पार्षद के अतिरिक्त बिहार के कई गणमान्य प्रबृद्ध शिक्षाविद् व बुद्धिजीवी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रबृद्ध शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और स्कूल के शिक्षकों, क्षिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करतें हुए अपने विचार व्यक्त किये की संत पॉल इन्टरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा पटना के प्रत्येक क्षेत्र में स्कूल खोलना तथा उक्त क्षेत्र के बालक और बालिकाओं को उच्च स्तर का शिक्षा प्रदान करना इस संस्थान का कर्त्तव्य और उद्देश्य है, जिसका प्रयास हमेशा से रहा है। इस संस्थान का उद्देश्य यह भी है कि उक्त क्षेत्र के बालक और बालिकाओं के नामांकन, एवं अन्य शुल्क अधिक न हो, जिससे बालक और बालिकाओं के अभिभावकों को कम शुल्क में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर संत पॉल इन्टरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल एवं रेड कारपेट ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थापन श्री सरवर आबदीन ने अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी को मिले।
अंत में धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सभा की समाप्ति संत पॉल इन्टरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूलस एवं रेड कारपेट ग्रुप ऑफ स्कूलस निदेश श्री दानिश आबदीन द्वारा किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें