रिपोर्ट – अमित कुमार!
राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए ले गए अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिम एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर का निवासी था जो हत्या समेत कई मामलों में आरोपी था और फिलहाल वो बेउर जेल में बंद था जिसको आज पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया जा रहा था इसी दौरान दो की संख्या में रहे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को गोली लगी बताया जा रहा है कि छोटी सरकार की गोली लगने से मौत हो चुकी है। घटना सर से चार खोखा बरामद किया गया है घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है की गोली चलाने वाला युवक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है
Bite राजेश कुमार
SP पटना पश्चिम




