पटना में जन जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम और वी वी पैड प्रदर्शन केंद्र खुला!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पटना में जन जागरूकता अभियान के तहत ईवीएम और वी वी पैड प्रदर्शन केंद्र खोला है आगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल वैन के जरिए ज्यादा से ज्यादा सुदूर ग्रामीण इलाको में लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से ईवीएम और वी वी पैड मशीन का प्रदर्शन किया जाएगा ।भारत में चुनाव त्योहार के रूप में प्रकिया किया जाता हैं।पटना जिलाधिकारी डॉ चंदशेखर सिंह ने बताया कि वैलेट पेपर केवल डमी प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा कोई भी यहां के कर्मी या आम लोग आकर ईवीएम और वी वी पैड का इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया समझ सकते है । वी वी पैड में जो पर्ची निकलती है उसकी असल प्रक्रिया को समझा जा सकता है।ऐसे में आम जनों के बीच जो ईवीएम और वी वी पैड को लेकर अफवाह फैलाया जाता है इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता भली भांति परिचित होंगे। अगामी दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल वैन द्वारा ईवीएम और वी वी पैड मशीन का प्रदर्शनी भी किया जाएगा ।
बाइट – डॉ चंदशेखर सिंह
जिलाधिकारी, पटना

Join us on:

Leave a Comment