बेगूसरायराष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव के अंतिम दिन हास्य रोमांस आधारित नाटक” हाय परोसन” का मंचन!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में राष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव के अंतिम दिन। प्यार, मोहब्बत, इश्क और भरपूर रोमांस पर आधारित “हाय पड़ोसन” का मंचन हुआ

बेगुसराय में द प्लेयर्स एक्ट के द्वारा आयोजित तीसरे राष्ट्रीय नाट्य समारोह रंग उत्सव के चौथे और आखिरी दिन सिली सोल फाउंडेशन नई दिल्ली की हास्य और मनोरंजन से भरपूर यादगार प्रस्तुति हाय पड़ोसन का मंचन दिनकर कला भवन के कला मंच से किया गया। जिसका लेखन और निर्देशन वर्तमान में देश की जानी-मानी और चर्चित युवा लेखिका और निर्देशिका प्रियंका शर्मा ने किया है। कवि, गीतकार, लेखक और शायरों के साथ सभी युवा दिलों के पसंदीदा विषय प्यार, इश्क, रोमांस और मोहब्बत जैसे विषय वस्तु पर आधारित और आज के आपा धापी भरे माहौल और तनावपूर्ण जिंदगी में आपके दिल और दिमाग को सुकून देने वाली मनोरंजक हाय पड़ोसन प्रस्तुति की गई। राहुल प्रेम और माया के त्रिकोणात्मक प्रेम संबंधों पर आधारित इस नाटक के शुरू से अंत तक दर्शक भी प्रस्तुति का आनंद लें रहे थे और उनका समय कैसे बीतता है उन्हें पता ही नहीं चलता। नाटक के दृश्य, संवाद, संगीत और दर्शकों की तालियों के शोर में लोग डूबते उतराते रहते हैं। राहुल की भूमिका में कपिल सारस्वत, माया की भूमिका में निकिता रावत और प्रेम की भूमिका में प्रियंका शर्मा ने अपने आंगिक वाचिक अभिनय कौशल से नाटक के हर दृश्य को प्रभावशाली और मनोरंजक बना दिया। क्रिस के संगीत और गुंजन सिन्हा के प्रकाश संयोजन ने प्रस्तुति को और भी शानदार और मजेदार बना दिया। कुल मिला कर दर्शकों को एक लाजवाब नाट्य प्रस्तुति का लुफ्त लेने का अवसर दर्शक को मिला। मंचन के पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन बेगूसराय के जाने-मेड हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन कुमार चौधरी हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ सुमित पराग कला एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य और अभिनव रंग मंडल असम के निर्देश दयाल कृष्णनाथ, राष्ट्रीय नाथ विद्यालय से पास आउट हरीश हरियड वरिष्ठ रंग कमी परवेज युसूफ जाने-माने शिक्षा विद और आर्यभट्ट के निदेशक अशोक कुमार सिंह अमर समाज सेवी विश्व रंजन कुमार सिंह राजू दिलीप कुमार सिंह समीर शहर आदि ने संयुक्त रूप से दीप को प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया। संस्था की ओर से सचिन चंद्र कुमार सोनू ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह के द्वारा मैनचेस्टर अतिथियों को सम्मानित किया अपने उद्बोधन में अतिथियों ने चार दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी जिले की कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने में संस्था की क्रियाकलापों की सराहना की और संस्था के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस चार दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह के समापन पर आयोजन समिति से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया और आयोजक ने अगले साल एक बेहतर संयोजन के साथ रंग उत्सव 2024 के लिए अपने रंग दर्शकों को फिर से आमंत्रित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा रंगकर्मी दीपक कुमार ने किया। अंत में फेस्टिवल डायरेक्टर चंदन कुमार सोनू ने संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, जिला प्रशासन बेगूसराय, नगर निगम बेगूसराय, प्रस्तुतियों के साथ आई रंग संस्था, मीडियाकर्मी और सभी मित्रों, बेगूसराय के रंग संस्था और रंग मित्रों, उपस्थित रंग दर्शकों और प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सबके के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment