नालंदा- नूरसराय पिकप लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा -नूरसराय थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर, 2023 को हुई दूध लदे पिकअप लूट की घटना का नालंदा पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। लूटा गया पिकअप और अन्य सामान भी बरामद कर लिया गया है। सदर एसडीपीओ नुरुल हक ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की बीते 10 दिसंबर की शाम नूरसराय थाना क्षेत्र के कखडा मंडाक्ष रोड में कुछ अपराधियों ने एक दूध लदे पिकअप वाहन को रोककर लूट लिया था। पिकअप में 40 लीटर के 34 केन दूध भरा हुआ था। लूट के दौरान ड्राइवर पुटुश कुमार का मोबाइल और नगद 14,000 रुपये भी लूट लिया गया था। ड्राइवर के आवेदन पर नूरसराय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अपराधकर्मी राजेश कुमार को नूरसराय थाना क्षेत्र से और सूरज कुमार को गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

बाइट।नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment