रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
: बिहारशरीफ शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के सोहसराय भरावपर और अंबेर चौराहा में अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जहां भी ठेला, रिक्शा या पंडाल टाइप का कुछ बनाया गया है, उन सभी को हटाया जा रहा है। सभी फुटपाथी दुकानदारों को भी निर्धारित जगहों पर जाने के लिए कहा जा रहा है। सिटी मैनेजर विनय रंजन ने बताया कि शहर में नॉन वेंडिंग जोन में दुकानदारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान कई दुकानदारों से लगभग 5000 का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने कहा कि जिन फुटपाथी दुकानदारों ने निर्धारित जगहों पर दुकानदारी शुरू कर दें तो प्रशासन को कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन जो लोग नियम तोड़ेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। वही शहरवासियों ने इस कारवाई पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की अतिक्रमण हटाओ अभियान से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है साथ ही बेवजह के जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
बाइट।सिटी मैनेजर
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




