बेगूसराय-लड़की लड़के ने कट्टे के साथ रील बनाकर किया वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान!

SHARE:

रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!

बेगूसराय में हथियार लेकर प्रदर्शन सोशल मीडिया पर दो वीडियो हुआ वायरल पुलिस जुटी जांच में

बेगूसराय में लगातार हथियार लेकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहा है और बेगूसराय पुलिस लगातार रोक लगा रहे हैं फिर भी लोग हथियार के साथ टिक टॉक बनाकर सोशल मीडिया पर अप टू डेट कर रहे हैं। दरअसल बेगूसराय में पुलिस की रोक के बाद भी हथियार लहराने का दो वीडियो वायरल हो रहा है। पहले विडियो में एक महिला और एक युवक दिख रहा है जिसमें युवक दोनों हाथों में देसी पिस्टल लिए हुए है और गानों पर उसका वीडियो बनाया गया है। वायरल वीडियो तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा दो पंचायत के मुसहरी टोला की बताई जा रही है।

दूसरा विडियो भी तेघड़ा थाना क्षेत्र का गौरा गांव का है जहां दो-तीन युवक डीजे के डांस पर हथियार लहरा रहा है और डांस कर रहा है। बेगूसराय में हाल के दिनों में लगातार बदमाशों के द्वारा हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी के आदेश पर बदमाशों को गिरफ्तार भी किया जाता है लेकिन इन सब के बावजूद हथियारों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ है इसमें एक महिला युवक के साथ हथियार के साथ प्रदर्शन कर रहा है तत्काल तेघरा थाना अध्यक्ष को पूरे मामले में प्राथमिक दर्ज कर महिला और पुरुष को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है । साथ ही हथियार बरामद करने का भी आदेश दिया है। यह वीडियो तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव के मुसहरी गांव का है। दूसरा वीडियो भी तेघरा थाना क्षेत्र के गौरा गांव का है जहां डीजे पर दो तीन युवकों के द्वारा डांस किया जा रहा हैं और हथियार लहरा रहा है । इन युवकों की भी पहचान कर ली गई है इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है दोनों मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाइट- योगेंद्र कुमार , एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment