कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। एक साथ चार घर में चोरों द्वारा घुसकर नगदी समेत हजार रुपए के सामान की चोरी कर फरार हो गए। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मोहनीय थाना क्षेत्र के मोहनिया शहर के रसूलपुर व कर्महरी में अज्ञात चोरो द्वारा एक साथ चार घरों में घुस गए और घर में रखे गए नगदी सहित गहने की चोरी कर लिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई। तो परिजन काफी परेशान हो गये। चोरी की घटना के रहने वाले श्री निवास राम द्वारा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिन चार लोगों के घरों में चोरी हुआ है। उसमें उक्त वार्ड के श्री निवास राम,मनोज कुमार,रमेश कुमार एवं जयप्रकाश के घर शामिल हैं। चोरों ने घर में रखे मोबाईल सहित 10 हजार नगदी एवं अन्य समान की चोरी कर लिया गया हैं।




