कैमूर-किसान के घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

किसान के घर में घुसकर नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी, दुर्गावती के गजधरा गांव की घटना

कैमूर। किसान के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात समेत नगदी की चोरी करने का मामला सामने आया है। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के गजधरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक किसान के घर मे घुस गए। घर में घुसने के बाद चोरों ने घर में मौजूद एक कमरे में पहुंचे। जहां कमरे में रखे गए एक लाख बीस हजार नगदी समेत लाखो रुपए किमत का  सोना चांदी का जेवरात ले भागे। जब सुबह हुई तो लोगों ने देखा कि घर के कमरे में रखा गया सामान बिखरा पड़ा हुआ है। यह चोरी की घटना गजधरा गांव निवासी किसान नीतीश कुमार यादव के घर में घटी है। किसान ने चोरी के घटना की जानकारी दुर्गावती थाने के पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच करते हुए प्राथमिकी दर्ज करकर कार्रवाई में जुट गई।

Join us on:

Leave a Comment