कटिहार- व्यापारी राजू चौरसिया 12 दिसंबर से लापता, अपहरण की आशंका, बाबजूद पुलिस के हाथ खाली!

SHARE:

रिपोर्ट -उज्ज्वल प्रिंस

कटिहार के कुर्सेला से व्यापारी राजू चौरसिया उर्फ राजू मोदी 12 दिसंबर की संध्या से लापता, 50 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली,
परिजनों चिंतित, अपहरण की आशंका को लेकर अक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध किया हल्ला बोल….
कुरसेला थाना में 265/23 गुमशुदगी की शिकायत दर्ज..

कटिहार जिला के कुर्सेला निवासी प्रसिद्ध पान मसाला व्यवसाई राजकुमार चौरसिया उर्फ राजू मोदी 12
दिसंबर की संध्या 6:00 बजे से अचानक लापता है।
लापता व्यवसाय के परिजनों ने अपहरण और और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।
लापता व्यावसायिक का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलने के बाद आप नेता विनोद राज झा के नेतृत्व में व्यवसायियों ने कुर्सेला बाजार तथा नया चौक बाजार को बंद करने की अपील करने सड़क पर उतर गये ।
इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द लापता व्यवसाई राजकुमार चौरसिया की बरामद की मांग की है ।

Join us on:

Leave a Comment