मुजफ्फरपुर- काँटी अंचलधिकारी एवं सहयोगियों पर गैंगरेप का मामला दर्ज!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर में अंचलाधिकारी के खिलाफ गैंगरेप का आरोप : कोर्ट के आदेश के बाद इस थाना में एफआईआर दर्ज

एंकर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहा एक पदाधिकारी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया, जिसमे बताया गया की एक युवती को नौकरी का प्रलोभन देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. दरअसल मुजफ्फरपुर के कांटी अंचलाधिकारी और दो अटर्नी के खिलाफ एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को सीओ सहित दो अटर्नी के खिलाफ कांटी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.

मामले में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि कांटी अंचलधिकारी और दो अटर्नी के द्वारा एक पीड़िता को नौकरी का परलोभन देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद तीनो के खिलाफ बुधवार को कांटी थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.

बाइट:- अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें