रिपोर्ट-प्रशांत/नेहा!
बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है। बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो गए हैं अपराधियों ने गुरुवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रचियाही टोला की है ,जहां घर के पास रास्ता को लेकर भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। विति रात जब एक भाई अवधेश राय अपने बड़े भाई के दरवाजे से प्याज लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था तभी रास्ता को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया । इसी विवाद में राम पदारथ राय अपने बेटे और सहयोगियों के साथ अवधेश राय को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर एक दूसरा भाई राम सोगारथ जब वहां पहुंचा तो उसके साथ भी लाठी डंडे पिटाई कर दी और तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल गोली से घायल अवधेश राय और तेज धारदार हथियार से घायल रामसोगारथ राय को इलाज के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना बछवारा थाना पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं एक अन्य घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव की है जहां सीहमा गांव निवासी 34 वर्षीय ललन सिंह कल रात अपने घर पर था तभी किसी का फोन आया और वह पत्नी को कुछ देर में आने की बात कह घर से बाहर निकाला। आरोप है कि घर से निकलते ही सीहमा चौक है जहां पर अपराधी ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल ललन सिंह को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल की पत्नी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले गांव में ही किसी से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को भी दी गई है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही।
बाइट- अवधेश राय घायल
बाइट- घायल के परिजन
बाइट- घायल की पत्नी




