लखीसराय- नगर थाना के पास बेखौफ़ बदमाशों ने नाबालिग लड़की को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!

– लखीसराय से बडी खबर सामने आ रही जहां टाउन थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने एक नाबालिग बच्ची को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जख्मी बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी बच्ची की पहचान जीतो यादव की पुत्री अंशू कुमारी के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि जब अशू कुमारी दूध देकर घर लौट रही थी। जहां घात लगाए अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी रौशन कुमार सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि जीतो यादव और अशोक साव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर पूर्व में दो-तीन बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इसकी शिकायत टाउन थाना में दर्ज कराई गई है बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अगर कारवाई की होती तो आज ये घटना नहीं होती। वहीं एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित के द्वारा ही गोली बारी की गई थी। साथ ही दो महिला से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना का कारण जमीन विवाद है। पुलिस जख्मी बच्ची के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment