रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित
मोकामा निवासी प्रवीण कुमार सोनी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है!
प्रवीण कुमार सोनी भाजपा के संगठन जिला बाढ़ से आते हैँ और कई बार भाजपा के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को अपनी सेवा दे चुके हैँ!
सोनी पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रहने के साथ ही जिला महामंत्री भी रह चुके हैँ, इसके साथ ही भाजपा के अनेक पदों पर इन्होंने अपनी सेवाएं दी है!
मूल रूप से मोकामा के हथिदह थाना के औटा के निवासी प्रवीण कुमार सोनी प्रखर वक्ता मानें जाते हैँ!
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों की लिस्ट जारी करते हुए प्रवीण कुमार सोनी को प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मनोनीत किया है!
उनके मनोनयन से बाढ़ जिला भाजपा और मोकामा भाजपा के कार्यकर्त्ताओ और नेताओं में जहाँ ख़ुशी देखी जा रही है वहीं उन्हें बधाईयों का भी ताँता लगा हुआ है!




