कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। 11 दिसंबर सोमवार को प्रगति सेल भोजपुरी समाज सामाजिक आर्थिक इकाई द्वारा जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह और सचिव सुरेंद्र देव के नेतृत्व में किया गया। भोजपुरी भाषा के वैधानिक दर्जा दिलाने के लिए भोजपुरी क्षेत्र के 28 जिला में 11 दिसंबर सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के दौरान 6 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की गई। जिसमें पहले मांग यह की भोजपुरी भाषा के संविधान के आठवीं अनुसूची में दर्ज किया जाए। दूसरा मांग प्राथमिक से विश्वविद्यालय स्तर तक पढ़ाई के माध्यम भोजपुरी किया जाए। भोजपुरी क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थान में कामकाज भोजपुरी भाषा में किया जाए। सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षा भोजपुरी में आयोजित किया जाए समेत 6 सूत्री मांगों को लेकर 11 दिसंबर सोमवार के दिन सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।




