बेगूसराय – मामूली विवाद में पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद को लेकर पति ने पत्नी की सोये अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बेगुसराय जिला के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के वार्ड 3 की है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज पति ने पत्नी की सोये अवस्था में गोली मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड तीन निवासी नंदकिशोर यादव का 45 वर्षीया पत्नी सालो देवी के रूम में हुई है। पति द्वारा पत्नी की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।इधर घटना के संबंध में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष समरेन्द्र कुमार ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी है। पति साइको था, जिसका इलाज मेंटल हॉस्पिटल भागलपुर से भी चल रहा है , आरोपी पति दियारा में रहकर खेती-बाड़ी करता है। कभी-कभी घर पर आता था। मृतिका का दो पुत्र है जिसका उम्र 21 और 19 वर्ष का है । वही एक लड़की 17 साल की है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बाईट- मृतिका के परिजन

Join us on:

Leave a Comment