:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे एवं तलवारबाजी से हमला हुई। जिससे एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुश महौत गांव की है । पीड़ित मोहम्मद शमशेर ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी मोहम्मद जाकिर से पिछले कई दिनों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। और बीते शाम जबरन मोहम्मद जाकिर ने उस पर कब्जा करने की कोशिश की। और जब इसका विरोध किया गया तो मोहम्मद जाकिर ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ तलवार एवं अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें मोहम्मद शमशेर मोहम्मद अहमद एवं उनके एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल इस घटना की जानकारी पीड़ित पक्ष के द्वारा नीमा चांदपुरा थाने को दी गई है और प्रीत सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।
बाइट मोहम्मद शमशेर पीड़ित



