दरभंगा- परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से घर छोड़ देने के बहाने दोस्त के साथ मिलकर रेप का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – लक्ष्मण कुमार!

बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां परीक्षा देकर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया. पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही एक युवक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर दूसरे गांव ले गया. वहां अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि छात्रा आरोपी युवक को पहले से पहचानती थी, इसी वजह से वह उसकी बाइक पर बैठी थी.

दरभंगा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है जहां नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया गया है. पीड़िता का आरोप है कि परीक्षा देकर घर लौट रही उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बैठाया. इसके बाद युवक अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को दूसरे गांव ले गया. जहां दोनों युवकों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. मामला दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा स्कूल में परीक्षा देने गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बाइक से घर छोड़ने की बात कही. छात्रा उस युवक को पहले से पहचानती थी, इसलिए उसके साथ बाइक पर बैठ गई. आरोप है कि बाइक पर बैठाने के बाद युवक छात्रा को घर ले जाने के बजाय दूसरे गांव की ओर लेकर चला गया. वहां उसका एक अन्य साथी भी मौजूद था. आरोप है कि दोनों युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे लेकर बिरौल थाने पहुंचे, जहां छात्रा की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. छात्रा के बयान और आवेदन के आधार पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. घटना में शामिल दोनों युवकों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी पुलिस खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस छात्रा के बयान, घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Join us on: