बेगूसराय- दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दिया, दहेज नही देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है,घटना बेगुसराय जिला के तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। बताया जाता है की लखनपुर गांव निवासी रंजीत साह की पत्नी बबीता देवी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के पिता राजाराम साह ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी राजा राम साह की 23 वर्षीय पुत्री बबिता कुमारी की शादी तेयाय थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी रंजीत साह के साथ फरवरी 2023 को हुई थी। परिजनों के अनुसार बबीता देवी के शादी के बाद से पति और ससुराल वाले डेढ़ लाख रुपया दहेज के रूप में लगातार मांग रहे थे और रुपया नहीं देने पर लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बबीता के पिता ने बताया कि शनिवार के दिन में ही बबीता देवी की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई और कल रात 7 बजे उन्हें जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं।

बाईट- राजा राम साह, मृतिका के पिता

Join us on:

Leave a Comment