कैमूर जिले में ”नई चेतना अभियान- पहल बदलाव की ओर” कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शनिवार को दिन के 10:30 बजे जिला पदाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन कैमूर डॉक्टर मीना कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी कैमूर जिला परियोजना प्रबंधक डब्लूसीडीसी, जिला मिशन सामान्य कैमूर केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर कैमूर एवं अन्य पदाधिकारी गण एवं कर्मियों के मौजूदगी में जिला मुख्यालय सभा कच्छ में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित किए गए कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दे से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम नई चेतना अभियान पहल बदलाव की ओर कार्यक्रम का भब्य उद्घाटन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि विभागीय निर्देशानुसार 25 नवंबर को महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 20 दिसंबर 2023 के अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर औपचारिक समापन किया जाना है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारी व कर्मियों को लिंग आधारित हिंसा को रोकने के मुद्दे से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम को विभागीय निर्देशानुसार सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर सफल बनाने के लिए निर्देश दिया है।

Join us on:

Leave a Comment