कार पार्किंग और यात्री सुविधा नदारद से नाराज विमान यात्री की पुलिस से तू- तू मैं- मैं!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

गाड़ी पार्किंग को लेकर हवाई अड्डे पर पुलिस से उलझे यात्री, पुलिस को सुनाई खरी खोटी!पुलिस के व्यवहार से नाखुश हुए यात्री , किसी तरह मामले को किया गया शांत!

जल्द किया जाएगा तत्कालीन उपाय : मंत्री

दरभंगा। भले ही दरभंगा हवाई अड्डा कम समय में पुरे देश में यात्रियों की भारी संख्या के कारण सुर्खिया बटोर रहा हो लेकिन इस नए नवेले मात्र सात माह पुराने हवाई अड्डा पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर भी सवाल खड़े होते रहे है । ताजा मामला आज फिर देखने को मिला जब चार चक्के वाहन से दरभंगा एयर पोर्ट आये यात्री कार से उतर रहे थे तभी वहां मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी वाहन हटाने को कहा । इसी बात को लेकर यात्री और पुलिस के जवान में बहस होने लगी , एक दूसरे पर अपने गुस्से का भड़ास निकालने लगे । हांलाकि यात्री पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से ज्यादा पुलिस के व्यवहार से ज्यादा आक्रोशित दिखाई दिए उनकी माने तो पुलिस के बोलने का तरीका ठीक नहीं था ।

यहाँ बताना जरूरी है की दरभंगा हवाई अड्डे पर यात्रियों को मुख्य गेट से लेकर टर्मिनल बिल्डिंग तक तक़रीबन 700 मीटर से 1000 मीटर तक पैदल ही जाना पड़ता है गर्मी और बारिश के समय यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना परता है । इसके अलावा कोई गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को मुख्य सड़को पर ही गाड़ी पार्क करना पड़ता है 
पुलिस से उलझे यात्री ध्रुव कुमार झा ने बताया की हवाई अड्डा शुरु कर दिया गया लेकिन यहाँ यात्रियों की सुविधा का बिलकुल ख्याल नहीं रखा गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात है की यात्री आयेंगे तो गाडी पार्क कहां करेंगे। यहाँ पार्किंग नाम की कोई चीज़ नहीं है । जब एक गाडी लगी है तो सभी लोग यहाँ पार्क करेंगे चाहे वह मंत्री की गाडी है तो फिर आम लोगो भी यहाँ पार्क करेंगे , पुलिस वाले ने बदसलूकी नहीं की लेकिन बोलने का तरीका बिलकुल गलत था इसका मैंने विरोश किया और इस हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा जल्द से जल्द बढ़ाने की जरूरत है ।

वही दरभंगा एयरपोर्ट से बहार निकलने पर बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने भी माना की फिलहाल यात्रियों की सुविधाओं का अभाव है उन्होंने दलील देते हुए कहा की वायु सेना के अंदर यह हवाई अड्डा होने के कारण किसी भी प्रकार के निर्माण काम के लिए वायु सेना से NOC लेना पड़ता है इसके अलावा इंफ्रास्टक्चर के लिए जमीन की भी कमी थी अब जबकि NOC मिल गया है सरकार जल्द जमीन अधिग्रहण कर सारी सुविधा यहाँ उपलब्ध कराएगी।

Join us on:

Leave a Comment