:- अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
खुशरूपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात SPG कमांडो के घर बंधक बना लाखों की डकैती, पुलिस कर रही जाँच
पटना जिला के ग्रामीण इलाके में डकैतों ने एसपीजी कमांडो के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। ये घटना खुसरुपुर के बैकठपुर राजपूताना टोला में पिछले रात घटी है। घर के मेन दरवाजे को तोड़कर करीब डेढ़ दर्जन डकैत घर के अंदर दाखिल हुए और घर के लोगों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। 16-17 की संख्या में रहे डकैतों में से करीब आधे दर्जन डकैत हथियार से लैस थे, जबकि बाकी के डकैतों ने अपने हाथों में परंपरागत हथियार ले रखा था। डकैतों ने एसपीजी कमांडो राहुल सिंह के घर को रात एक बजे निशाना बनाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है। डकैतों की मंडली ने घर के लोगों को बंधक बनाकर एक घंटे तक घर में उत्पात मचाया और घर में रखे एक लाख रुपए नकद और करीब 13 लाख रुपए के जेवरात अपने साथ ले गए। इस दौरान डकैतों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी किया। एसपीजी कमांडो राहुल सिंह के भाई को सुने…
खुसरुपुर थानेदार ने इस घटना को डकैती की घटना माना है और साथ हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस मुस्तैदी के साथ जांच में जुटी है। यही वजह है कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने डॉग स्कॉयड और टेक्निकल टीम को भी शामिल किया है। थानेदार गंगा सागर सिंह को सुने…
डकैतों ने इस घटना को अंजाम देते हुए नकदी और जेवरात पर ही हाथ साफ किया, जबकि घर के कीमती सामानों को हाथ तक नहीं लगाया। अब देखना ये है कि डकैती के इस मामले का उद्भेदन करने में पुलिस को कितना समय लगता है।




