‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ की तैयारी को लेकर गया में जिलास्तरीय अधिकारियों की हुई बैठक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो(PIB)
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार, पटना
**


गया / पटना: 22 नवंबर,2023
बिहार के सभी जिलों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ की तैयारी एवं सुचारू परिचालन को सुनिश्चित करने को लेकर गया समाहरणालय में बुधवार (22 नवंबर, 23) को जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक कार्यक्रम के जिला प्रभारी तथा युवा एवं खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव कुणाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गया के जिलाधिकारी, डीडीसी, सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संयुक्त सचिव कुणाल ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ के सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने और संकल्प यात्रा रथ के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी अधिकारिओं को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी को ग्रामीणों तक पहुंचना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, जिन्हे योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए आवेदन लेना, और हर परिस्थिति में लाभ पहुंचना, वैन रूट बनाने, हर दिन फोटो और वीडियो पोर्टल पर अपलोड करने, स्थल पर हेल्थ कैंप, तथा ड्रोन द्वारा खेती की तकनीक का डेमो सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिया।
गया जिले के 320 ग्राम पंचायतों में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ चलाई जाएगी। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ का उद्देश्य है इसके मध्यम से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देना। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना-प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार (15 नवम्बर 2023) को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी, झारखंड से की गयी थी। इसी कड़ी में बिहार के कैमूर में आईईसी ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ’ को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया था।
**
संकु

Join us on:

Leave a Comment