रिपोर्ट :- सुमित कुमार!
19 नवंबर को जहां अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना की जाएगी वहीं 20 नवंबर उदीयमान सूर्य की आराधना जिले के विभिन्न छठ घाटों पर की जाएगी। इसके मद्देनजर प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जे जे रेड्डी ने संयुक्त रूप से मोटर वोट के द्वारा विभिन्न गंगा छठ घाटों का निरीक्षण किया। सभी घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम द्वारा किए गए व्यवस्था को देखा
आयुक्त ने कहा कि छठ घाटों पर सारी तैयारियांे का जायजा लिया जो अंतिम चरण में है। सभी घाटों का नगर निगम प्रशासन द्वारा समुचित रूप से बैरिकेडिंग कर दिया गया है, ताकि डेंजर जोन में छठ व्रति श्रद्धालु न जा पाएं। साथ ही लाइटिंग की भी समुचित व्यवस्था की गयी है। हर घाटों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी व्यवस्था की गयी है। डेंजर जोन, दलदली घाटों पर सैंड बैग्स के माध्यम से उसे दुरूस्त किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। गंगा में कुल 15 घाट हैं जो लगभग डेढ से दो किलामीटर के रेडियस में है, जिसका मुआयना किया गया है। सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की गयी है। जिला प्रशासन इस पर्व को शांति एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा की 19 एवं 20 नवंबर को नाव परिचालन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से परिचालित सरकारी नाव का ही सिर्फ परिचालन किया जाएगा, जिसमें प्रशासनिक देखरेख में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती रहेगी। नाव पर मोबाइल आपदा राहत केंद्र भी संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित गोताखोर, लाइफ जैकेट तथा हेल्थ टीम भी शामिल रहेगी। एसडीआरएफ की टीम भी पूरी सजगता के साथ लगातार भ्रमणशील रहेगी।
एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा की छठ महापर्व को लेकर पुरे जिले में एक हजार से अधिक पुलिस बलो को लगाया जायेग। इस महापर्व को लेकर गंगा घाट आने वाले लोगो के लिए ड्राप गेट बनाया गया है साथ ही वाच टॉवर बेरिकेटिंग की व्यस्थाकी गई। उन्होंने कहा मुख्य घाटों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है साथ ही छोटे छोटे घाटों पर चौकीदार को डियूटी पर लगाया गया है।
बाइट : जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी एसपी मुंगेर




