पूर्व विधायक बोगो सिंह ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रीयों का किया वितरण!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने छठवर्ती माताओं के बीच किया पूजा सामग्री की वितरण

बेगूसराय में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व आज नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। इसके साथ छठ पर्व को लेकर निसहाय और गरीब लोगों के बीच छठ सामग्री का वितरण भी शुरू हो गया है। इस करी में मटिहानी विधान सभा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अपनी मां 80 वर्षीय पार्वती देवी के हाथों से सैकड़ो गरीब और निशा है छठवर्ती महिलाओं पुरुषों के बीच 10 किलो गेहूं, नारियल और केतारी और साड़ी का वितरण अपनी आवास केशावे गांव में किया है। सामग्री वितरण की शुरुआत पूर्व विधायक बोगो सिंह ने अपनी मां पार्वती देवी के हाथों से किया जिसके बाद सैकड़ों छठ व्रतियों को पूजा में सहयोग के लिए सामग्री दी गई। पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो ने मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से छठ महापर्व के मौके पर छठ वतियों के बीच सामग्री का वितरण करते हैं ताकि कोई गरीब को छठ महापर्व करने में थोड़ी मदद मिल सके। पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में छठ महापर्व का विशेष महत्व है। इस पर्व में लोग पहले डूबते सूरज की पूजा अर्चना करते हैं और उसके बाद उगते सूर्य की पूजा होती है इसी से वह सीख लेकर समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों के बीच फायदा मिल सके इसी उद्देश्य से सामग्री का वितरण करते हैं ताकि उनकी थोड़ी सी मदद हो सके और समाज में यह मैसेज जा सके कि जिस तरह लोग डूबते सूरज की पूजा करते हैं उसी तरह सभी लोगों को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर केशावे गांव ही नहीं बल्कि आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ो छठ व्रती लोग केशावे गांव पहुंचे और छठ महापर्व को लेकर सामग्री ली है।

बाईट- बोगो सिंह, पूर्व विधायक

Join us on:

Leave a Comment