नेहा कुमारी की रिपोर्ट–
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर बाजार की है। घायल के अपने सहोदर बड़े भाई अबूसाले ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को दिया अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल से पुलिस ने अबूसाले को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत पंचवीर बाजार वार्ड 13 निवासी मोहम्मद मुनाजिर हसन का 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नासिर के रूप में हुई। बताया जाता है कि 12 कट्ठा जमीन को लेकर के विवाद चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर मोहम्मद अबूसाले ने अपने सहयोगी मोहम्मद शादाब उर्फ पिंटू के साथ मिलकर घटना अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल के बड़े भाई अबूसाले को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि लगभग 6 महीने से 12 कट्ठा जमीन को लेकर के दोनों भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था इसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। घायल को दाएं हाथ के बाजू में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार अपने सहोदर भाई ने ही घटना को अंजाम दिया है.. छोटे भाई को बड़ा भाई ने बोला मेरे नाम से जमीन लिख दो, इसी बात का विरोध छोटा भाई ने किया तो बड़ा भाई नाराज हो गया , तभी बड़े भाई ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छोटे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक का बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां खतरे से बाहर है। वहीं फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर घटना की बात करे तो जिला में भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग थाना क्षेत्र में 10 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मारकर अपने रिश्तेदारों ने ही घटना को अंजाम दिया है।।




