मुख्यमंत्री ने मंच से ही लगा दी अधिकारीयों की क्लास बोले बुलाने पे आता काहे नहीं है?

SHARE:

रिपोर्ट -अमित कुमार

बिहार
पटना

जब हम इसी बार रिव्यु कर रहे थे तो मालूम चला कि उस डिपार्टमेंट में अभी काम नहीं हुआ है। हालांकि आज मैं उसे विभाग के अधिकारी को बुलाए थे काहे नहीं  आया, पटना में नहीं है बाहर गया हुआ है। ये मोबाइल में क्या देख रहा है जी ? मोबाइल पर ही देखता रहता है।  यह बात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही है। 

दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को पहली किस्त देने वाले कार्यक्रम में शामिल थे ।  इसको लेकर पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम आयोगित करवाया गया था ।  इसी दौरान मंच से अपनी बातों को रखते हुए सीएम ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए खुद के तरफ से किए गए काम की चर्चा कर रहे थे। तभी एक योजना को सीएम थोड़े से नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि- हम तो खुद योजना का बीच – बीच में  रिव्यु करते रहते हैं।  ये उद्यमी योजना का भी रिव्यु  कर रहे थे तो मालुम चला कि अल्पसंख्यक वाला  डिपार्टमेंट में अभी काम नहीं हुआ है। 

उसके बाद तो हम उस विभाग के अधिकारी को तो बुलाए ही थे आज, कहां है जी, काहे नहीं आया है, क्या बोले पटना में नहीं है। आज ही जाना था, जिस दिन आएगा पटना उस दिन ही मुलाक़ात करने बुलाएँगे। हम सवाल करेंगे की बुलाए थे तो आए काहे नहीं , ये तो काम सबके लिए हम किए थे, तो हम तो चाहते हैं की सब अल्पसंख्यक को फायदा मिले। 

Join us on:

Leave a Comment