मुख्यमंत्री ने फिर मीडिया से बनाई दुरी किया दूर से ही प्रणाम!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को एक बार फिर मीडिया से दूरी बनाते दिखे. बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया कर्मियों की ओर बढ़े. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हम आपका सम्मान करते हैं. हालांकि एक बार फिर से सीएम नीतीश ने मीडिया से किसी प्रकार की बात करने की जहमत नहीं उठाई. वे हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद वहां से बिना कोई बात किए निकल गए. विधानसभा में सीएम नीतीश की सेफ सेक्स वाली टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से हुई बहसबाजी के बाद उन्होंने मीडिया से दूरी बना रखी है. मंगलवार को भी वे मीडियाकर्मियों को झुककर अभिवादन किया था और वहां से चले गए थे. इसके पहले भी वे मीडिया से दूरी बनाते दिखे थे.

Join us on:

Leave a Comment