अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना सिटी के चप्पल कारखाना में लगी आग
पटना में एक चप्पल कारखाना में लगी भीषण आग।
दो मजदूर की जलकर मौत।12 नवंबर की रात 1:00 के करीब आग लगा था ۔और 13 नवंबर की सुबह 10:00 बजे दोनों डेड बॉडी को फैक्ट्री से बाहर निकल गया ۔9 घंटे की करी मशक्कत के बाद पूरी तरह स्थिति कंट्रोल में हुई ۔۔۔
एंकर… पटना के खाजेकला थाना इलाके के नून के चौराहा हजारी मोहल्ले में दीपावली की देर रात को अचानक एक चप्पल कारखाना में आग लग गई। आग लगते ही पूरे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पटना के खाजेकला थाना को दी। पटना के खाजेकला थाना ने इसकी सूचना अग्नि शमन दस्ते को दी। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर अग्नि शमन दस्ते की गाड़ी नून की चौराहा में पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच कारखाना में काम करने वाले दो मजदूरों की आगलगी में झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही सनसनी मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज सुबह 10:00( 13नवंबर) को भेज रहे हैं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मृतक कारीगर की पहचान जमुई जिला के लखई गांव का रहने वाला महादेव दास एवं दूसरा जमुई जिला के गोबरदाहा का रहने मुकेश दास बताया जा रहा है। घटना के बारे में पटना के खाजेकला थाना प्रभारी राहुल ठाकुर ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि दीपावली की रात पूजा करने के बाद दीये को जलता छोड देने से ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दीये कि लौ से ही आग लगी होगी या फिर दूसरा कारण शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि आग लगी में नुकसान का आंकड़ा अभी फैक्ट्री के मालिक के द्वारा प्राप्त नहीं हुआ है।
बाइट۔۔ राहुल ठाकुर थाना अध्यक्ष खाजेकलां थाना पटना




