बेगूसराय तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ रेप फिर गला दबाकर हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ अपराधियो ने पहले रेप किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं बच्ची के शव को बांसवारी के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना से नाराज लोगों ने एस एच 55 बेगुसराय राजोरा चौक पर जाम कर दिया और हंगामा किया बाद में डीएसपी मौके पर पहुंचे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि मासुम छात्रा आज सुबह 6 बजे पूजा के लिए केला का पत्ता लेने घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। छात्रा के नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोज बीन करने लगे लेकिन उसका कोई आता पता नहीं चला। खोज बीन के दौरान गांव के बाहर बांसवारी से पानी भरे गड्ढे से छात्रा का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला, हालांकि परिजन जिंदा होने की आस में बच्ची को उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटनास्थल पर बच्ची के कुछ कपड़े और बाल में लगाने वाला रबर घटना स्थल से पुलिस ने बरामद किया है। रेप के बाद हत्या की बात सामने आते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त किया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि सुबह केला का पत्ता लेने के लिए घर से निकली थी जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी बच्ची की लगातार खोजबीन की जा रही थी खोजबीन के दौरान बच्ची का शव मिला है। परिजनों ने कहा कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या गला दबाकर की गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अविलंब पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन
बाईट- स्थानीय निवासी
बाईट- अमित कुमार डीएसपी

Join us on:

Leave a Comment