रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!
नालंदा- बिहार शरीफ में अहले सुबह अचानक मौसम का मिज़ाज ने करवट ली। ठंड के साथ साथ नालंदा ज़िले के कई जगह घने कोहरे की चादर से लिपटा दिखा। जिसमें मुख्यालय बिहारशरीफ का स्टेट हाइवे और शहरी इलाका शामिल है। इससे गाड़ियों की रफ्तार जहां हुई धीमी हुई।दिन में भी कई वाहनों के लाइट जली हुई नजर आई। वही ठंड ने भी दस्तक दी। लोग गर्म शॉल, स्वेटर, जैकेट व घर में रात को सोते वक्त ब्लैंकेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक ज़िले में तापमान में अगले दो दिनों में और गिरावट आएगी. सुबह में हल्की हवा के साथ ठंड व कुहासा रहेगा।न्यूनतम तापमान 19℃ और उच्चतम 30℃ तक रहेगा सुबह-सुबह किसानों को खेतों में काम करने में भी कठिनाई हो रही है। इस बार छठ पूजा के वक्त छठ भारतीयों को भी इस ठंड का सामना करना पड़ेगा।
बाइट स्थानीय किसान
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




