जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे शहरवासी!

SHARE:

रिपोर्ट-अविनाश कुमार!

सीतामढ़ी शहर की जलजमाव से बिगड़ी सूरत देखने निकले नगर विधायक डॉ मिथलेश कुमार को कुर्ता पायजामा की जगह गंजी -गमछा धारण करना पड़ा ,ऐसे तो पूरे शहर में जलजमाव की समस्या है लेकिन जब वार्ड संख्या 18,19,20 का निरीक्षण करने विधायक जी पहुँचे तो सिंह कॉलोनी का नजारा देखकर हतप्रभ रह गये उन्होंने माना कि उन्हें ऐसे हालात की उम्मीद नहीं थी,उन्होंने खेद प्रकट करते हुये कहा कि मेरे कार्यकाल में बच्चे ,बुजुर्ग और महिलायें कैसे निकलती होंगी,हालात ऐसे है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें भी आगे जाने से रोक दिया ।

उन्होंने कहा कि जब मैं वोट माँगने आया था तभी वादा किया था कि समस्या से निजात दिलाउंगा नहीं दिलवा पाया तो दुबारा वोट माँगने नहीं आउंगा,वही इस सवाल पर कि सुलिस गेट पर जदयू के नेता के रिश्तेदार के अतिक्रमण के कारण नहीं खोला जा रहा है इस पर कहा कि किसी नेता का किया मेरा भी बेटा होगा और अवैध क़ब्ज़ा होगा तो उनको ख़ाली करना पड़ेगा,वही संबंधित पदाधिकारी को फ़ोन कर वहा की समस्या की जानकारी देते हुये अविलंब निदान का आग्रह किया,वहीं स्थानीय आक्रोशित लोगों ने कहानी विधायक से आश्वासन मिला है उम्मीद है निजात मिलेगी नहीं तो आंदोलन होगा।

Join us on:

Leave a Comment