राष्ट्रीय जनता दल का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया!

SHARE:

रिपोर्ट:— धीरज शर्मा

भागलपुर। आज बिहार राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस समारोह रजत जयंती के रूप में भागलपुर शहर के कई जगहों पर केक काटकर मनाया गया इसी कड़ी में भागलपुर के स्थानी होटल में भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने किया। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने भी इस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया, इस कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार उर्फ बुलो मंडल के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय मंडरोजा में जगह की कमी की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए उपर्युक्त जगह नहीं होने के कारण कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो सकता इसलिए राष्ट्रीय जनता दल संगठन ने दक्षिण क्षेत्र जिला कार्यालय कुशवाहा प्रिंटिंग प्रेस गोरहट्टाचौक के पास यह कार्यक्रम किया गया। इसमें कई गणमान्य लोग शरीक हुए साथ ही बताते चलें किस कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार उर्फ बुलो मंडल पूर्व सांसद ने कहा कि यह रजत जयंती काफी यादगार रहेगा क्योंकि इस आज के कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता ने शपथ ली है कि हमें जनता के लिए बढ़-चढ़कर काम करना है आज की वर्तमान सरकार की तरह सोई हुई सरकार के तहत नहीं रहना है। वही भागलपुर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा वर्तमान सरकार जब तक महंगाई खत्म नहीं कर लेती तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी जारी रहेगा तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठने वाले। इस कार्यक्रम में राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। इस कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता महल महल दार मोहम्मद उस्मान जिला महासचिव असलम खान महानगर अध्यक्ष मोहम्मद साहब उद्दीन राजद नेत्री सेनानी सिंह दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय रजक अकलियत प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अयाज अंसारी महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह महिला प्रदेश सचिव चंदना कुमारी जिला महासचिव मोहम्मद वसीम अख्तर उर्फ राजू खान रितेश मेहता युवा महानगर अध्यक्ष प्रवीण यादव अकलियत महानगर प्रधान महासचिव शाहिद हाशमी जिला सचिव महेश यादव के अलावे कई लोग उपस्थित थे वहीं दूसरी ओर 25 वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल में समाज के वंचित लोगों का सर्वांगीण विकास हुआ राष्ट्रीय जनता दल इस स्थापना दिवस पर संकल्प लेती है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जो महंगाई चरम सीमा पर है इसके खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल डीजल पेट्रोल रसोई गैस दाल एवं सरसों तेल के दाम में जो आग लगी हुई है एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है सरकारी संस्थान का निजीकरण कर पूंजीपतियों के हाथों में सौंपा जा रहा है एवं दो करोड़ लोगों को नौकरी देने के बजाय 2 करोड़ सरकारी कर्मचारी का छटनी कर दिया गया है अंबेडकर साहब के संविधान के साथ साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है भागलपुर में हुए 33 सौ करोड़ रुपये का सृजन घोटाला के दोषी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को इस्तीफा देना चाहिए किसानों का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है खाद्य एवं बीज का दाम महंगा हो रहा है भागलपुर से मिर्जाचौकी एवं भागलपुर से सुल्तानगंज रोड की स्थिति जर्जर बनी हुई है भागलपुर भोलानाथ पुल का फ्लाईओवर ब्रिज नहीं बना है भागलपुर जिले में प्रत्येक दिन हत्या हो रहा है थाने का बाजारीकरण हो गया है उपरोक्त विषय पर राष्ट्रीय जनता दल आज स्थापना दिवस पर संकल्प लेकर गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ शंखनाद कर आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर गौतम बनर्जी राहुल कश्यप सरवर इमाम गोलू कुमार हर्षवर्धन राकेश कुमार सुमन कुमार प्रीतम कुमार बृजेश कुमार एवं रूपेश कुमार आदि शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment