रिपोर्ट :- अभिषेक कुमार!
जेसीबी को देर रात अज्ञात बदमाशों ने आग के किया हवाले,जाँच में जुटी पुलिस
इमामगंज। प्रखंड अंतर्गत कोठी थाना क्षेत्र के बाहा गांव के पास डीपीएस ईंट भट्ठा पर खड़ी जेसीबी में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दिया गया। जेसीबी मालिक उमेश यादव और जर्रार खान ने बताया कि हमारे ईंट भट्ठे पर जेसीबी खड़ी थी। जहां अज्ञात लोगों द्वारा करीब 11 बजे रात में आग के हवाले कर दिया। जिसकी सूचना भट्ठे पर रह रहे मंज़दूरों ने फोन के माध्यम से जानकारी दिया कि जेसीबी में किसी ने आग लगा दिया है। इनकी सूचना पर हमलोग थाना को सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंचें। जहां देखा कि जेसीबी में आग लगी है। आग पर काबू पाने की कोशिश किया। लेकिन पीछे का भाग पूरा जल चुका था। इस घटना को लेकर कोठी थाना में आवेदन दिए हैं। कोठी थानाध्यक्ष राजकुमार जी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा अज्ञात में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आलोक में पुलिस हर पहलू पर जाँच पड़ताल कर रही है।
बाइट उमेश यादव ।
रिपोर्ट मनोज कुमार।
गया




