रिपोर्ट :- प्रशांत/नेहा
बेगूसराय में दीपावली के दिन ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में दिनदहाड़े दोस्तों ने ही युवक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी । घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के आगापुर गांव की है। बताया जाता है कि आगापुर गांव निवासी दिनेश चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार को दोस्त ने फोन कर बुलाया था। दीपक कुमार दीपावली के मौके पर आगापुर गांव के बाहर बलवा चौर के बगीचे में अपने दोस्तों के साथ तास खेलने लगा। आशंका है कि ताश खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद दोस्तों ने तेज धारदार हथियार से गला रेतकर दीपक को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना पर परिजन और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे हैं ।घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया है। फिलहाल मौके पर मंसूरचक थाने के पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत करने में जुटी है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बाईट- मृतक का भाई




