कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। कैमूर जिले के एक गांव से चार नाबालिक बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आ रहा है। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जाती है। जहां चार नाबालिक बच्चियों दो माह में लापता हो गए और आज तक उनका आता-पता नहीं चला। इसके बाद परिजन बच्चियों को खोजने को लेकर काफी परेशान है। सभी बच्चियों की उम्र 14 साल से 16 साल के बीच की बताई जाती है। दो माह पहले मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिक बच्चियों लापता हो गई। इस मामले में काफी खोजबीन के बाद जब दोनों का पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और इसकी लिखीत शिकायत करते हुए बच्चियों के बरामदगी की गुहार लगाएं। इसके कुछ दिन बाद एक बार फिर इसी गांव की दो बच्चियों फिर लापता हो गई। इसके बाद उनके परिजन भी थाने पहुंचे और पुलिस से बच्चियों के बरामद करने की गुहार लगाई।
बता दें कि एक ही गांव से चार बच्चियों के लापता होने के बाद से गांव में भाई का माहौल है लोगों में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि यह विषय जांच का है।
इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि चार बच्चियों के लापता होने के मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार बच्चियों को बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द सभी बच्चियों को बरामद कर लिया जाएगा।




