दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। चैनपुर थाना क्षेत्र के अवखरा सिकंदरपुर मार्ग पर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में सिकंदरपुर गांव निवासी शंकर शर्मा का पुत्र सुधु शर्मा एवं मुन्ना शाह का पुत्र सुहैब शाह दोनों ही बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल करने के बाद दोनों लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों युवकों के मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना में दोनो बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको पुलिस कब्जे में कर थाने ले गयी।

Join us on:

Leave a Comment