भीषण सड़क हादसा, बेलगाम स्कार्पियो और ट्रक ने 3 को कुचला, एक महिला की मौत दो की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले मैजिक में ठोकर मारी फिर मैजिक पर सवार लोग एन एच पर गिर गए तो पीछे से आ रही ट्रक ने कुचल दिया जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पपरौर गांव के निकट एन एच 31 की है । बताया जाता है कि मुंगेर जिला के सीतारामपुर नजीर गांव से मैजिक पर सवार होकर तीन लोग समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय सब्जी लाने जा रहे थे इसी दौरान NH 31 पर मैजिक वाहन को स्कॉर्पियो ने पीछे से ठोकर मार दी जिस से मैजिक पर सवार तीन लोग एनएच पर गिर गए तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक एन एच पर गिरे सभी लोगों को कुचलते हुए फरार हो गया। इस घटना में प्रदीप सिंह की पत्नी संजू देवी की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई जबकि पुशो मंडल और गौतम मंडल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां गौतम मंडल की हालत को नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुंगेर जिला से यह लोग रोजाना दलसिंहसराय सब्जी लेने जाते थे आज सुबह भी सब्जी लाने के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया है। फिलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घायल और मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment