स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, एक की मौत कई घायल!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा – तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक की टक्कर में स्कार्पियो की उड़े परखचे – एक की मौत, कई लोग घायल – आनन फानन में घायलों को पहुंचाया दरभंगा डीएमसीएच –
दुर्घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर – दरभंगा NH 57 के बरुआरी के समीप की है – बताया गया की घायल सभी सीतामढ़ी जिला निवासी है जो की बारात जा रही थी तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गई –
टक्कर इतनी भयानक थी की स्कार्पियो की परख्चे उर गए – इधर सूचना पर पहुंची गायघाट पुलिस –
मामले में गायघाट थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के बरूआरी के समीप ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर हो गई – जिसमे एक मौत हो गई, जबकि कई घायल है , सभी घायलों को डीएमसीएच भेजा गया – जिसमे दो की स्थित हालत गंभीर बनी हुई है – बताया गया की सभी की पहचान सीतामढ़ी जिले के रूंनीसैदपुर क्षेत्र निवासी विकास कुमार (28), मो सफदार(25), मो राजा (20), मो आरिफ(30),मो रब्बानी, मो काफिल (30) के रूप में हुई है जबकि मृतक की पहचान मो. काफिल् के रूप में हुई है..

Join us on:

Leave a Comment