प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बिहार के बेगूसराय जिला के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा धाम में आयोजित कुंभ का आज दूसरा शाही स्नान पूरे धूमधाम से किया गया। शाही स्नान के पहले देश के कई राज्यों के हजारों साधु संतों के साथ श्रद्धालु शोभा यात्रा निकाली । गाजे बाजे और आखाड़ों के निशान के साथ शोभायात्रा हर हर गंगे के नारो के साथ गंगा घाट पहुंचे और शाही स्नान में हिस्सा लिया और गंगा में डुबकी लगाकर स्नान करते हुए पूजा अर्चना की। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि आखाड़ा का निशान के साथ साधु संतों शोभायात्रा में शामिल है और गंगा किनारे मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद साधु संतों ने पहले गंगा में स्नान किया जिसके बाद हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई है। शाही स्नान को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुबह से ही सिमरिया और आसपास में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीओ, डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम सिमरिया में मौजूद रहीं। सिमरिया में 2011 में पहली बार अर्ध कुंभ और फिर 2017 में कुंभ का आयोजन किया गया था और 2023 में तीसरी बार महा कुंभ का आयोजन किया गया है। कुंभ को लेकर बेगूसराय ही नहीं बिहार के कई जिलों और कई राज्यों के साधु संतों ने हिस्सा लिया। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बंगाल राज्यों के श्रद्धालु और साधु संतों ने आज के शाही स्नान में हिस्सा लिया। महंत राम सुमिरन दास ने कहा कि शाही स्नान का काफी महत्व है और बिहार के बाहर कई राज्यों के साधु संत शामिल हुए हैं। कुंभ के शाही स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में भी काफी उत्साह देखा गया और पूरी भक्ति में माहौल में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। श्रद्धालुओं ने कहा स्नान किए हैं काफी महत्व है।
बाईट- रजनीश कुमार, महासचिव कुंभ सेवा समिति
बाईट- डाक्टर नलिनी रंजन सिंह अध्यक्ष कुंभ सेवा समिति





