नितीश का समर्थन करने वाले तेजस्वी घर बुलाकर माता पिता के सामने लें सेक्स ज्ञान – आरसीपी सिंह!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!

नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा एवं विधान परिषद में जातीय जनगणना को लेकर सेक्स ज्ञान देने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में राजनीतिक बवाल मच गया है। पूर्व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा नीतीश कुमार के सेक्स ज्ञान दिए जाने को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए सेक्स ज्ञान का समर्थन कर रहे हैं तो क्यों नहीं तेजस्वी यादव अपने आवास पर नीतीश कुमार को बुलाकर अपने माता पिता के सामने इस तरह का सेक्स ज्ञान लेने का काम करते हैं। भरी सदन में नीतीश कुमार के द्वारा इस तरह से वक्तव्य देना कहीं से भी उचित नहीं है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सदन में जाने से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा जैसी संगति होगी वैसा ही असर होगा। महागठबंधन में जाने के बाद संगति के क्रियाकलाप के अनुसार ही मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर संगति का प्रभाव दिख रहा है।

बाइट।आरसीपी सिंह पूर्व मंत्री

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें