कुंड में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबकर मौत!

SHARE:

अविनाश श्रीवास्तव!

खबर रोहतास जिले के दरिगाव से है। जहां दरीगांव थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मंझार कुंड में नहाने के दौरान दो युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू सिंघौली के रहने वाले 24 साल के सद्दाम अंसारी तथा 22 साल के अमन उर्फ आदित्य आनंद झरना के तेज बहाव में बह गए तथा गहरे कुंड में चले गए। काफी खोज मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शव को बरामद किया गया।

बताया जाता है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण अचानक पानी का बहाव अधिक हो गया। जिसे लोग समझ नहीं सके तथा धरना में नहा रहे बहुत से लोग फस गए। लेकिन सभी निकल गए और दो युवक नहाने के दौरान ही पहाड़ो से बहते हुए गहरे कुंड में चले गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवो को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment