बेगूसराय में मारवाड़ी सम्मेलन का आयोजन,मौके पर श्री अग्रसेन महाराज जी जयंती धूमधाम से मनाई गई!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय में मारवाड़ी सम्मेलन ने श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती बहुत घूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं दीपों की थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगो ने खूब प्रशंसा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष युगल किशोर अग्रवाल ने प्रादेशिक अध्यक्ष ने जोर दे कर कहा की मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रमुख उद्देश्य सामाजिक सुधार करना है। शाखा अध्यक्ष रवि मस्करा ने कहा कि श्री अग्रसेन जी महाराज की राज्यनिति में आज भी प्रेरणा स्रोत है। शाखा अध्यक्ष ने मारवाड़ी समाज का देश के विकाश में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन को सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश जैन को राज्य अल्पसंखयक आयोग का सदस्य बना है जिसे बेगूसराय समाज के लिए गर्व की बात है। पूरा समाज इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालक महिला शाखा के सरिता सुल्तानिया और संगीता हिसारिया ने किया। मंच संचालन संजीव मस्करा ने किया। मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया। इस अवसर पर शाखा कोषाध्यक्ष मनोज हिसारिया , सचिव ज्योति शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नारायण रूंगटा, उमेश जी टेबरेवाल, कैलाश जी अग्रवाल, नीरज मस्करा, ब्रजेश मस्करा, संदीप गुप्ता,पवन भलोटिया,दीपक कोटरीवाल , पंकज सुलतानिया, दिलीप शर्मा, नारायण हिसारिया, सन्तोष मसकारा, सज्जन हिसरिया,रंजीत अग्रवाल, अमित हिसरिया,मनोज हिसरिया, सरवन टिबरेवाल, सुधा मसकारा, अनपूर्णा अग्रवाल, रवि भारद्वाज, कैलाश अग्रवाल, अरुण भिवानिया,उपस्थित रहे।

बाइट,,, सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो

Join us on:

Leave a Comment