रिपोर्ट – अमित कुमार
Patna
पूर्व मंत्री रामसूरत राय का आंगनबाड़ी सेविकाएं पर लाठी चार्ज पर बयान
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रामसूरत राय ने विधानसभा गेट के पास प्रदर्शन कर रहे आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज की तीखी की आलोचना की उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करने वाले लोगों पर बल प्रयोग करना सही नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं के लिए अधिक अनुदान दिया जाता है फिर भी राज्य सरकार आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं के साथ ना इंसाफी कर रही है जिसको लेकर भाजपा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है और सरकार का इस मुद्दे पर हर जगह घेरेगी
बाइट रामसूरत राय पूर्व मंत्री बिहार




