आंगनबाड़ी कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन और बल का प्रयोग!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पटना

बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अचानक विधानसभा के मुख्य द्वार के पास सैकड़ो की संख्या में की संख्या में आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता पहुंच गए जिसके कारण अफरा तफरी मच गई आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता अपनी पांच सूत्र मांगू को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको के दिया इस दौरान पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाएं और सहायिकाओं पर हल्का बल प्रयोग भी किया और पानी के फव्वारे छोड़े गए वहीं हंगामा को शांत करने के लिए पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया करीब आधे घंटे तक अपना-आपरी का माहौल कायम रहा आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए उनके मानदेय को दुगना करने का सरकार ने वादा किया था लेकिन सरकार वादा खिलाफी कर रही है दरअसल विधानसभा सत्र चलने के दौरान विधानसभा के आसपास किसी तरह की धरना प्रदर्शन या विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विधानसभा गेट के पास पहुंच गए जिसके कारण काफी देर तक प्रशासन हलकान रही!

Join us on:

Leave a Comment